हमारे बारे में

माध्यमिक शिक्षा का सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था में विशेष महत्त्व है | वर्ष १९७२ तक प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शिक्षा , शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के नियंत्रण , निर्देशन एवं प्रशासन के अधीन थी | शिक्षा के बढ़ते कार्यों , विद्यालयों एवं नये - नये प्रयोगों के कुशल संचालन के कार्यक्रम को अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से १९७२ में शिक्षा निदेशालय के विभाजन का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया , जिसके अनुसार शिक्षा का प्राथमिक , माध्यमिक , उच्च तीन खण्डों में विभाजित किया गया | माध्यमिक शिक्षा प्राथमिक और उच्च शिक्षा के मध्य की कड़ी है, जिसके पूर्व प्रारम्भिक शिक्षा और बाद में विश्वविद्यालयी शिक्षा होती है | माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत 14 से 18 वर्ष के बालक बालिकायें कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा प्राप्त करते हैं | कक्षा 9 एंव 10 को उच्च माध्यमिक तथा || और 12 को उच्चतर माध्यमिक स्तर कहा जाता है|

• शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का प्रमुख साधन हैं। शिक्षित व्यक्ति ही राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को वास्तविक गति प्रदान कर सकते हैं। सेडलर कमीशन 1917 की संस्तुतियों के आधार पर विश्वविद्यालय शिक्षा को माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा से अलग किया गया। माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा की व्यवस्था के लिए माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 प्रकाशित व प्रभावी किया गया। इसी तारतम्य में राजाज्ञा संख्या 214/2-2 दिनांक 31 मार्च, 1923 द्वारा म्योर सेन्ट्रल कालेज, इलाहाबाद से विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा को छोड़कर शेष की शिक्षा इससे अलग कर के माध्यमिक स्तर की शिक्षा हेतु डायरेक्टर उत्तर प्रदेश शासन में शिक्षा विभाग के साथ अभिलिखित किया गया।